महराजगंज में निचलौल थाना क्षेत्र के औराटार गांव के पास मंगलवार को ट्रॉली पलटने से धान की रोपाई करने जा रहे तीन मजदूर दबकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। वहीं, लोगों की मदद से तीनों घायल मजदूरों को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों ने तीनों घायल मजदूरों की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक औराटार गांव निवासी जगदीश (54) बच्ची (60) और सुधा (25) सहित कई मजदूर गांव पर धान की बेहन काटकर रोपाई के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली से सिंहपुर जा रहे थे।
अभी ट्रैक्टर ट्रॉली सवार होकर वह लोग गांव से कुछ दूरी पर पहुंचे थे। इसी बीच ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक जब तक बचाने का प्रयास करता, तब तक मजदूर सवार ट्रॉली पलट गई। इस दौरान तीन मजदूर जगदीश, बच्ची और सुधा ट्रॉली की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गए।
जबकि कुछ मजदूर मामूली रुप से जख्मी हो गए। वहीं, ट्रॉली पर सवार मजदूर हादसे से बदहवास होकर कुछ बोलने में असमर्थ थे। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की मामले की जानकारी मिली है। घायल मजदूरों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
शादी समारोह में डीजे पर विवाद के बीच 15 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस
गोंडा: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम की मांग की
घारीघाट में 26 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम