देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र के चांदपार गांव के समीप कोइलार नाले के पास शुक्रवार सुबह पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा तो युवक की पहचान चांदपार गांव निवासी के रूप में हुई। जांच में युवक का ढाई महीने पहले पड़ोस गांव के एक युवती से प्रेम विवाह करने का मामला सामने आया है। प्रेम विवाह से ससुराल पक्ष के लोग खुश नही थे और इसको लेकर अक्सर विवाद होता था। बुधवार को विवाद से परेशान पत्नी भी मायके चली गई। युवक नाराज पत्नी को मनाने गुरुवार शाम ससुराल गया था। हादसे के बाद युवक के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। शिकायत पर पुलिस मामले में दो लोगों को हिरासत में पूछताछ कर रही है।

More Stories
फैक्टरियों में लगी भीषण आग पर 20 घंटे बाद पाया कादोबू
ऊंचापुल चौराहे में अवैध रूप से बनाए, दो भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू
हीटर जलाकर सो रहे बुुजुर्ग का दम घुटा, इलाज के दौरान मौत