गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित मैनापुर औद्योगिक क्षेत्र में नेरोलेक पेंट्स बनाने वाली अरविंद केमिकल्स पेंट फैक्टरी और उसी परिसर में स्थित सरल स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग पर दमकल विभाग ने करीब 20 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। आग बुझाने के लिए गाजियाबाद के अलावा मेरठ, हापुड़ और गौतमबुद्धनगर से भी पानी के टैंकर मंगाए गए।
आग बुझाने के दौरान औद्योगिक क्षेत्र की आसपास की फैक्टरियां एहतियातन शुक्रवार को बंद रहीं। मेरठ रोड पर कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राहुल पाल ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 8:56 बजे मैनापुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अरविंद केमिकल्स पेंट फैक्टरी और सरल स्क्रैप में आग लगने की सूचना मिली थी। चार मिनट के भीतर ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
आग बुझाने के लिए पांच हजार, 12 हजार और 14 हजार लीटर क्षमता वाले करीब 20 टैंकर लगाए गए। इनमें से कई टैंकर मेरठ, हापुड़ और गौतमबुद्धनगर से मंगाए गए थे। मेरठ से आए आर्टिकुलेटिंग वाटर टैंकर (एडब्ल्यूटी) की मदद से आग पर काबू पाने में काफी सहायता मिली।दमकल विभाग के अनुसार टैंकरों ने करीब 200 से अधिक फेरे लगाकर पानी की आपूर्ति की। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे जाकर समाप्त हुआ और तब जाकर आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
More Stories
रंग-गुलाल के साथ एक दूसरे को दी होली की बधाई
हड्डी रोगियों से भरी अस्पताल की ओपीडी
जिले में 15 पुलिया रेलिंग विहीन,