
पूर्व खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी ने अपने संबोधन में विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। फेफना विधानसभा के खिलाड़ी राष्ट्रीय फलक पर प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं। गौरतलब हो कि एक फरवरी को खेले गए नेशनल चैंपियनशिप के फाइनल में उत्तर प्रदेश बालक टीम ने एसएआई (स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया) को 25-16, 25-17, 25-20 से पराजित कर नेशनल खिताब अपने नाम किया था।
खिलाड़ियों के जनपद आगमन के उपरांत टैगोर नगर स्थित आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में नेशनल चैंपियन टीम में उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम मैनेजर नीरज राय, क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव के अलावा सभी खिलाड़ियों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान चेयरमैन अमरजीत सिंह, उपेंद्र पांडेय, नंदलाल सिंह, रामनारायन पासवान, विनय राय, अरविंद राय, सुमित राय, मंजूर अली, धीरज राय, सच्चिदानंद राय आदि उपस्थित रहे।