मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के शोभापुर में हत्या के मामले में एक आरोपी ने प्रॉपर्टी डीलर से 10 लाख की रंगदारी मांगी और रंगदारी नहीं देने पर 24 घंटे में जान से मारने की धमकी दी। प्रॉपर्टी डीलर ने थाने पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने एक नामजद सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित शोभापुर गांव निवासी विनय उर्फ बबलू पुत्र श्याम सिंह ने तहरीर में बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। शनिवार सुबह वह गांव में ही हाईवे पर ऑफिस में बैठा था। तभी गांव का ही विजय चार साथियों के साथ पिस्टल लेकर ऑफिस में घुस गया और 10 लाख की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर 24 घंटे में हत्या करने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी चले गए।

More Stories
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण
हर घर जल पर बजट का ग्रहण, अधर में लटकीं परियोजनाएं