गोंडा, 31 अक्टूबर 2025
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर थाना खोड़ारे में शुक्रवार को भव्य आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने थाने पर तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सरदार पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण किया तथा सभी को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई।
उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा से प्राप्त रिक्रूट आरक्षी तथा थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ थाना परिसर से शुरू होकर घारीघाट चौराहे तक संपन्न हुई, जिसके माध्यम से लोगों को एकता का संदेश दिया गया और जागरूकता अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ। इसमें वरिष्ठ उप निरीक्षक रघुबीर गौतम, एंटी रोमियो प्रभारी उप निरीक्षक ज्ञानेंद्र शुक्ला, उप निरीक्षक शिवनाथ गुप्ता, उप निरीक्षक प्रेमचंद्र सिंह, उप निरीक्षक बिकाऊ प्रसाद सहित थाने के सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। आयोजन ने राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

More Stories
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण
हर घर जल पर बजट का ग्रहण, अधर में लटकीं परियोजनाएं