एसटीएफ मेरठ ने यूपी पेपर लीक मामले में गुरुग्राम से रिसॉर्ट मालिक को गिरफ्तार किया। इसी व्यक्ति के रिसॉर्ट में एक हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले पेपर पढ़वाया गया था। एसटीएफ मेरठ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि नेचर वैली रिजॉर्ट के मालिक सतीश धनकड़ को देर रात मेरठ एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
वहीं इससे पहले मामले में मेरठ एसटीएफ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनकी रिमांड भी मंजूर हो गई है। एसटीएफ की मेरठ इकाई के एएसपी बृजेश कुमार सिंह के अनुसार पांच आरोपियों का रिमांड मिला है, उनमें टीसीआई ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी मिर्जापुर के शिवम गिरि, भदोही निवासी रोहित पांडेय, प्रयागराज निवासी अभिषेक शुक्ला, बिहार निवासी डॉ. शुभम मंडल और मोनू को 10 दिन के लिए रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। कोर्ट से पांच दिन का रिमांड स्वीकार किया गया है।

More Stories
पीलीभीत: मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान ने जहर खाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
हर्षोल्लास व अकीदत के साथ मनाया गया पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक