तलाश न्यूज एजेंसी /गौरा चौकी (गोंडा)
खोड़ारे थाना क्षेत्र के ग्राम महुवा पाकर मजरा नवी नगर में गुरुवार की रात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय निवासी शैलेन्द्र कौशल श्रीवास्तव ने थाने में लिखित तहरीर देकर शिकायत की कि उनके घर के पास निर्माण कार्य के लिए रखे गए जेनरेटर से 7 KVA का अल्टीनेटर अज्ञात चोरों द्वारा खोलकर चुरा लिया गया।शिकायतकर्ता ने बताया कि रात भर जेनरेटर घर के नजदीक सुरक्षित रखा था, लेकिन सुबह उठते ही पता चला कि अल्टीनेटर गायब है। चोरों ने बड़ी कुशलता से इसे अलग करके ले गए, जिससे घर का निर्माण कार्य ठप होने की स्थिति पैदा हो गई है।शैलेन्द्र कौशल श्रीवास्तव ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में कानूनी कार्रवाई की मांग की है थानाध्यक्ष खोड़ारे यशवंत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिल गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण
हर घर जल पर बजट का ग्रहण, अधर में लटकीं परियोजनाएं