मुशाहिद नगर (गोंडा), 14 फरवरी 2026
गौरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बढ़ौलीपुर के लोथरपुर (भरपुरवा) स्थित जामिया अहलेसुन्नत क़ादरिया गुलशने रज़ा में सालाना परीक्षा का आयोजन पूरा होने के बाद नतीजों की घोषणा की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उनकी हौसला अफजाई की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हजरत अल-हाज क़ारी शरफुद्दीन खान हशमती (संवाददाता, राष्ट्रीय सहारा उर्दू) ने शिरकत की। उन्होंने हदीस शरीफ का हवाला देते हुए कहा, “हर मुसलमान मर्द और औरत पर इल्म-ए-दीन सीखना फर्ज है।” अभिभावकों से अपील करते हुए उन्होंने कहा, “आधी रोटी खाकर भी बच्चों को पढ़ाएं। शिक्षा ही अच्छे-बुरे की पहचान कराती है। दीनी और दुनियावी तालीम दोनों से बच्चों को मजबूत बनाएं ताकि वे इंजीनियर, एडवोकेट, डॉक्टर बनकर समाज की सेवा कर सकें।”नक़ीबे अहले सुन्नत मौलाना ग़ुलाम गौस साक़ी तनवीरी ने मदरसों को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, “नई पीढ़ी के दिलों में इल्म का नूर जगाने के लिए मदरसों में सुधार जरूरी है। मॉन्टेसरी स्कूलों की तरह फीस से सिस्टम चलाकर तरक्की संभव है। मदरसों के वक़ार को समझें और खुलूस से काम करें, इंशाअल्लाह सफलता मिलेगी।”मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना अली अहमद हश्मती, मास्टर आबिद रजा बेग, सेक्रेटरी वहीदुल्लाह, खजांची ग़ुलाम सईद, प्रबंधक मोहम्मद क़ासिम सहित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद इरफान खान हशमती, अतिउल्लाह, मोहम्मद रईस, अनस चौधरी, झिन्नन, शाकिर अली, अहमद अली आदि मौजूद रहे।टॉपर्स की सूची (मुख्य दर्जे):दर्जा-ए-अव्वल
अव्वल: उमैमा खातून
दोम: नर्गिस फातिमा बिन्ते नसरुद्दीन
तीसरी: अल्फिया खातून
दर्जा-ए-दोम
अव्वल: शाहीन बानो
दोम: ज़ीनत फातिमा बिन्त मुहम्मद शादाब रज़ा
तीसरी: नसीरुन्निसा
दर्जा-ए-तीसरा
अव्वल: शाजिया खातून बिन्ते इम्तियाज अली
दोम: सबीरा खातून बिन्ते अतहर अली
तीसरी: साइबा खातून बिन्ते वाजिद अली
दर्जा-ए-नर्सरी
अव्वल: नासिर अली इब्ने मुमताज अली
दोम: हिदायत फातिमा
तीसरी: बुशरा खातून
मदरसे की ओर से सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की दुआएं की गईं। मौजूद अभिभावकों ने मदरसे की दीनी व अख्लाकी तालीम की सराहना की और उम्मीद जताई कि संस्थान आगे भी इसी तरह समाज में योगदान देता रहेगा।कार्यक्रम के अंत में असातिजा ने दुआ की कि अल्लाह तआला बच्चों को नफे इल्म अता फरमाए और दीन-ओ-मिल्लत की खिदमत के काबिल बनाए।
रिपोर्ट: शरफुद्दीन खान हशमती तलाश न्यूज़ एजेंसी बलरामपुर

More Stories
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण
हर घर जल पर बजट का ग्रहण, अधर में लटकीं परियोजनाएं