
वाराणसी जिले में शिवपुर मिनी स्टेडियम अब आधुनिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप नए स्वरूप में दिखाई देगा। लगभग 6.15 करोड़ रुपये की लागत से इस स्टेडियम का पुनरुद्धार कार्य हो रहा है। यह स्टेडियम जुलाई 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद खिलाड़ी इसमें अभ्यास कर सकेंगे। निर्माण पूर्ण होने के बाद शिवपुर मिनी स्टेडियम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा
स्टेडियम में हर वर्ग के लिए उपयोगी बनाया जा रहा है। यहां बच्चों के लिए विशेष खेल क्षेत्र, सीनियर सिटीजन के लिए अलग एरिया, और 3 मीटर चौड़ा वॉकिंग ट्रैक विकसित किया जाएगा। स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए ओपन जिम और योग पवेलियन का भी निर्माण किया जा रहा है, जिसमें एक समय में 43 लोग योगाभ्यास कर सकेंगे।