कानपुर। डीजी पीजी गर्ल्स कॉलेज की छात्रा आरती जौहरी ने मिस इंटरनेशनल रनवे विनर 2026 का खिताब जीता है। आरती वर्तमान में पीएचडी कर रहीं है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। आरती ने बताया कि दिल्ली में 20 फरवरी को हुए आयोजन में विभिन्न देशों से प्रतिनिधि शामिल हुए और अपने देशों के परिधानों का प्रदर्शन किया, जिसमें वे भारत से विजेता बनीं।
उन्होंने कहा कि एक आधुनिक भारतीय महिला अपनी परंपराओं के साथ शिखर तक पहुंच सकती है और समाज को प्रेरित कर सकती है।मेरा लक्ष्य अपनी कला और शिक्षा के जरिये इस बदलाव का हिस्सा बनना है। समाज को नवीन दिशा प्रदान करना है। आरती इससे पहले मिस लखनऊ और मिस दिल्ली विनर रह चुकी हैं। वह मिस यूनिवर्स में अवध क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं।
More Stories
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण
हर घर जल पर बजट का ग्रहण, अधर में लटकीं परियोजनाएं