कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन की ओर से होने वाली क्रांतिकारी प्रीमियर लीग (केपीएल-3) की चारों टीमों की जर्सी का अनावरण शनिवार को खलासी लाइन स्थित एक होटल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी संदीप जैन, अंकुर खंडेलवाल और अंकित ओमर उपस्थित रहे। संगठन के अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया कि केपीएल का उद्देश्य कानपुर के युवाओं को क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देना है।
यह लीग 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जाती है। लीग 24 फरवरी से शुरू होगी। कार्यक्रम में टीम रेड के कप्तान सौरभ त्रिवेदी, टीम ब्लू के शशांक, टीम ब्लैक के मोनू सिंह और टीम यलो के पवन मिश्रा सहित संगठन के सदस्य सुरेश त्रिवेदी, अभिमन्यु सिंह भदौरिया, हर्षित गुप्ता, चितरंजन, राहुल टंडन, गोपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
More Stories
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण
हर घर जल पर बजट का ग्रहण, अधर में लटकीं परियोजनाएं