
ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शनिवार को सुबह संकटमोचन मंदिर में पहुंच कर पूजा की। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर लखनऊ के लिए यात्रा शुरू कर रहे हैं। शंकराचार्य चार दिनों में छह जिलों में दर्जनभर से अधिक स्थानों पर गो रक्षा के लिए सभाएं करेंगे।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जौनपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली, उन्नाव, लखीमपुर खीरी होकर 11 मार्च को लखनऊ पहुंचेंगे। संकटमोचन और श्रीचिंतामणि गणेश मंदिर में दर्शन के बाद शंकराचार्य ने धर्मयुद्ध यात्रा शुरू किया।
शंकराचार्य ने उत्तर प्रदेश सरकार से 40 दिन के अंदर गोमाता को राज्यमाता घोषित कर प्रदेश में पूर्णतया गो हत्या पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर 35 दिन पूर्ण हो गए, लेकिन प्रदेश सरकार ने उनकी मांगों पर कोई कदम नहीं उठाया।
More Stories
पीलीभीत: मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान ने जहर खाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
हर्षोल्लास व अकीदत के साथ मनाया गया पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक