महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मोबाइल लेकर परीक्षा देते छात्रों का वीडियो वायरल हुआ है। विश्वविद्यालय प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम परीक्षा कक्ष में जाने के दौरान छात्रों की तलाशी लेती है, इसके बाद भी मोबाइल परीक्षा कक्ष में जाना व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं मानविकी संकाय, समाज विज्ञान संकाय में करवाई जा रही है। गुरुवार को सुबह की पाली में मानविकी संकाय में चल रही पत्रकारिता की परीक्षा में कुछ छात्र मोबाइल लेकर अंदर चले गए। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही कॉपी में सवाल का जवाब लिखने का वीडियो वायरल होने लगा।
इसमें 13 सेकेंड का एक वीडियो जो है, उसमें परीक्षा के पेपर के सवाल को दिखाते, जवाब लिखने और अन्य छात्रों के परीक्षा देते का दृश्य है। दूसरा वीडियो छह सेकेंड का है। दोनों वीडियो में छात्र अपनी तरफ कैमरा दिखने पर हंसते नजर आ रहे हैं।
इस बारे में कुलानुशासक प्रो. अमिता सिंह ने बताया कि परीक्षा कक्ष में मोबाइल से वीडियो बनाने का वीडियो देखा है। कमरे में अंदर मोबाइल कैसे पहुंचा और वीडियो बनाया गया। यह जिम्मेदारी परीक्षा नियंत्रक की है। परीक्षा नियंत्रक और परीक्षा विभाग के लोग ही इस बारे में बता सकते हैं।

More Stories
गोंडा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर फायरिंग, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर, मामला दर्ज
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में गौरा में समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन
पीलीभीत: मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान ने जहर खाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत