गांव तूरी निवासी एक महिला की मौत पर उसके पति ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्टॉफ नर्स के खिलाफ तहरीर दी है।
दिनेश पुत्र देवीराम के अनुसार 28 जून को पत्नी पूजा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे थे। वहां पर शाम के समय स्टॉफ नर्स ने जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी पत्नी की मौत हो गई।
दिनेश का आरोप है कि स्टाॅफ नर्स की लापरवाही के चलते उनकी पत्नी की मौत हुई है। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। मिले प्रार्थना पत्र पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
गोंडा: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम की मांग की
घारीघाट में 26 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
बभनान में ग्रामीण मिनी मैराथन का आयोजन, 300 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा