![](https://www.tnclivetvnews.com/wp-content/uploads/2024/03/Untitled-13-1024x1339.jpg)
कानपुर में जागेश्वर मंदिर के पास शनिवार देर रात नशेबाज पति ने शादी में ले जाने का झांसा देकर पत्नी पर हंसिया से प्राणघातक हमला कर दिया। पत्नी को मरणासन्न हालत में छोड़कर वह मौके से भाग निकला। रविवार सुबह हैलट में इलाज के दौरान महिला की सांसें थम गईं। महिला के परिजनों ने आरोपी पति व ससुराल वालों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।
महाराजपुर के शेखपुर निवासी भगवानदीन ने बेटी रीमा (28) की शादी बनियापुरवा निवासी मजदूर फगुनी से की थी। इससे मोंटी, लकी और राखी तीन बच्चे हैं। भगवानदीन ने बताया कि फगुनी नशे का लती है। आए दिन बेटी रीमा को पीटता था। रीमा खुद भी मजदूरी करके बच्चों का पेट पालती थी।
आरोप है कि शनिवार को फगुनी अपनी पत्नी रीमा को एक शादी में ले जाने का झांसा देकर घर से साथ लेकर निकला था। साथ में बेटी राखी (5) भी थी। जागेश्वर मंदिर के पास सुनसान जगह देखते ही फगुनी ने रीमा पर हंसिए से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गई। फगुनी फरार हो गया। पुलिस ने रीमा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। मृतका की मां फूलमती ने फगुनी और ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
More Stories
पति के खिलाफ जिस सिपाही की मदद से दर्ज कराई शिकायत, उसने ही लूट ली आबरू; दोषी को कोर्ट ने सुनाई सजा
मां के बाद बेटे का बिसरा सुरक्षित, पिता पर पत्नी और मासूम की हत्या का केस दर्ज, एसीपी ने कही ये बात
Gorakhpur News :नाबालिग से दुष्कर्म, 8 माह की गर्भवती हुई किशोरी- केस दर्ज; आरोपी से रिश्ता जान रहे जाएंगे दंग