उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दुबौलिया थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव के एक युवक ने 8 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म किया। घटना 14 जून की है।
पीड़ित बच्चे की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी युवक उनके बेटे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। वह उसे मुर्गी फार्म के पास एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने बच्चे के साथ कुकर्म किया।
घटना के बाद बच्चा किसी तरह घर पहुंचा। वह दर्द से कराह रहा था। रोते हुए उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़ित की मां थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
पीलीभीत: मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान ने जहर खाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
हर्षोल्लास व अकीदत के साथ मनाया गया पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक