वाराणसी
वाराणसी। घने कोहरे के कारण रेल यात्रा बेहद मुश्किल हो गई है। नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का सामान्य 8 घंटे का सफर अब 14 घंटे में पूरा हो रहा है। रात में पहुंचने वाली ट्रेनें अगली सुबह भोर में वाराणसी स्टेशन पर आ रही हैं। पिछले एक सप्ताह से दिल्ली, मुंबई और देहरादून रूट की ट्रेनें बुरी तरह प्रभावित हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
रविवार को नई दिल्ली से सुबह 6 बजे रवाना हुई 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस निर्धारित समय दोपहर 2 बजे की बजाय 3 घंटे 25 मिनट लेट होकर शाम 5:25 बजे वाराणसी पहुंची। वहीं, 20 दिसंबर को अपराह्न 3 बजे चली 22416 वंदे भारत एक्सप्रेस रात 11:05 बजे आने की बजाय 21 दिसंबर सुबह 5:25 बजे पहुंची, यानी करीब 6 घंटे देरी।
अन्य ट्रेनों का भी यही हाल रहा। आनंद विहार से चली 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस सुबह 6 बजे की जगह 2 घंटे 20 मिनट लेट से 8:20 बजे पहुंची। 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट सुबह 8:05 बजे की बजाय 6 घंटे 10 मिनट देरी से दोपहर 2:15 बजे आई। 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस भोर 2:35 बजे की जगह 2 घंटे 15 मिनट लेट से सुबह 4:50 बजे पहुंची।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 11061 एलटीटी जयनगर एक्सप्रेस दोपहर 12:25 बजे की बजाय 50 मिनट देरी से 1:05 बजे आई। 01027 दादर-गोरखपुर स्पेशल रात 9:45 बजे की जगह 2 घंटे 15 मिनट लेट से रात 12 बजे पहुंची। देहरादून से 15120 बनारस एक्सप्रेस अपराह्न 3:25 बजे की बजाय 2 घंटे देरी से शाम 5:25 बजे वाराणसी आई।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, उत्तर भारत में छाए घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से ट्रेनों की गति धीमी रखी जा रही है। यात्रियों से अपील है कि ट्रेन की स्थिति एनटीईएस ऐप या रेलवे हेल्पलाइन से पहले जांच लें। कोहरे के कारण आने वाले दिनों में भी देरी जारी रहने की संभावना है।

More Stories
काशी में इस दिन मनाई जाएगी होली, विशेषज्ञ बोले- चंद्रग्रहण के चलते बदला रंग खेलने का समय
काशी में 15 से 20 लोगों के बीच ही खेली जा सकती है मसाने की होली, वजह जान लें
नदी में युवक समेत दो का मिला शव, इलाके में सनसनी- एक की हुई पहचान; दूसरा अभी भी ‘अंजान