February 26, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मैदानी इलाकों में घने कोहरे से विजिबिलिटी घटी, ठंड बढ़ी; येलो अलर्ट जारी

 संवाददाता प्रकाशित: रविवार, 28 दिसंबर 2025, दोपहर 12:45 बजे

उत्तराखंड में सर्दी का कहर जारी है। आज सुबह से मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। हरिद्वार की हरकी पैड़ी सहित देहरादून, ऊधमसिंह नगर और अन्य मैदानी इलाकों में कोहरे की मोटी चादर ने जनजीवन प्रभावित किया। मौसम विज्ञान केंद्र ने घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, कोहरा छाने से पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में सूखी ठंड बढ़ गई है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठिठुरन बढ़ी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की रिपोर्ट के मुताबिक, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत के मैदानी हिस्सों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है।

ट्रेनें हुईं प्रभावित कोहरे के कारण रेल यातायात भी बाधित रहा। देहरादून आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं। हावड़ा एक्सप्रेस और अमृतसर-देहरादून ट्रेन भी घंटों लेट रही। यात्री स्टेशनों पर ठंड में इंतजार करते नजर आए।

नए साल में बारिश-बर्फबारी के आसार हालांकि 29 दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन 30-31 दिसंबर और 1 जनवरी को पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे नए साल की शुरुआत ठंडे तोहफे के साथ हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि कोहरे में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलें। ठंड से बचाव