
बिजनौर
PWD गेस्ट हाउस नजीबाबाद में समस्याओं के समाधान हेतु जन हित में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के आधार पर भाजपा जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा की वरिष्ठ टीम मौजूद रही जिसने प्राप्त समस्याओं का संबंधित अधिकारी से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया।आज जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम में दो शिकायतें प्राप्त हुई।
1- पूर्व में एक ग्राम पंचायत की अटकी जांच की शिकायत
2- युवक पर वेवजह शांति भंग धारा लगाने की शिकायत।
उपरोक्त सभी शिकायतों में संबंधित अधिकारी से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया गया। एक विशेष शिकायत के मामले में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी श्री परमानंद झा जी से उनके कार्यालय में मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी महोदय जी ने तत्काल पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री गजेन्द पाल जी के सहयोग से समस्या का समाधान कराया।
विशेष- जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम में भाजपा सरकार की किसान हितैषी और जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। योग दिवस के अवसर पर सभी से अपने जीवन में योग को अपनाने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर- भाजपा पूर्व जिला मंत्री ओमकार सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता मौ रमजान, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दिनेश राजपूत, भाजपा नेता भाजपा जिला महामंत्री किसान मोर्चा चौधरी विक्रम सिंह खोबे, वरिष्ठ पत्रकार भाजपा कार्यकर्ता मनोज कुमार शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता सुशीला गुप्ता, भाजपा ट्रेड यूनियन जिला उपाध्यक्ष ओमकार शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री किमो नरोत्तम त्यागी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किमो संकोच कुमार,शिवचरण त्यागी,तिलकराम, रामपाल सिंह,राकेश कुमार, जयपालसिंह, सुरेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह व सोमवार सिंह आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
159 total views