February 1, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

16 फरवरी तक निरस्त रहेगी गोरखपुर-वाराणसी सिटी पैसेंजर, कैंट-सीवान 15 फरवरी तक

Gorakhpur-Varanasi City Passenger will remain cancelled from tomorrow till 16 February.
रेल प्रशासन ने परिचालनिक कारणों से कुछ यात्री सवारी गाड़ियों के निरस्तीकरण की अवधि को पूर्व घोषित तिथियों के बाद भी आगे बढ़ा दिया है। इससे गोरखपुर, वाराणसी सिटी और सीवान रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी पैसेंजर दो से 16 फरवरी तक निरस्त रहेगी। जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर पैसेंजर एक से 15 फरवरी तक रद्द रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 55041 सीवान-गोरखपुर कैंट पैसेंजर दो फरवरी से 16 फरवरी तक और गाड़ी संख्या 55042 गोरखपुर कैंट-सीवान पैसेंजर एक से 15 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।