February 5, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

महिला की नृंशस हत्या कर शव खेत में फेंका, नग्न अवस्था में मिला शव, दुष्कर्म की जताई आशंका, जांच शुरू

Orai Womans naked body found in  field misdeed and murder suspected Police investigation launched

उरई में जालौन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात महिला की नृशंस हत्या कर शव को घर से करीब 20 मीटर दूर खेत में फेंक दिए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने महिला का शव नग्न अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद गांव में अफरा तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही जालौन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान गांव निवासी 55 वर्षीय एक विधवा महिला के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि महिला बकरियां चराकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी। उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी थी और वही घर की जिम्मेदारी संभाल रही थी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
महिला की हत्या को लेकर दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।