February 7, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

हैलट का आईसीयू होगा ऑनलाइन, डॉक्टर कहीं से भी देख सकेंगे रोगी की स्थिति, जानें क्या होगा बदलाव

Kanpur Hallet Hospital ICU will go online doctors will be able to monitor patients condition from anywhere

कानपुर में हैलट अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) ऑनलाइन रहेगी। इससे डॉक्टर कहीं से भी रोगी की स्थिति संबंधी पैरामीटर चेक कर सकेंगे। साथ ही पैथोलॉजी और रेडियो डायग्नोस्टिक्स की रिपोर्ट भी रोगी फोन से ऑनलाइन देख पाएंगे।

गुरुवार को इस संबंध में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अमित घोष ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के साथ हुई जूम मीटिंग में दिशा-निर्देश दिए। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि ने बताया कि मीटिंग में ई-हॉस्पिटल सिस्टम को पूरी तरह चालू करने के लिए कहा गया

दो नेशनल कॉन्फ्रेंस में शिरकत कर सकते हैं डॉक्टर
इसमें कहा गया कि रोगी के परचे बनाने, रोगियों को जांचों की रिपोर्ट भेजने आदि व्यवस्था ऑनलाइन रहे। कहा गया कि डॉक्टर साल में दो नेशनल कॉन्फ्रेंस में शिरकत कर सकते हैं। दो साल में एक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में जा सकते हैं। कॉन्फ्रेंस में जाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया ऑनलाइन करने के एसीएस ने निर्देश दिए।