February 6, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

दिन में धूप और रात में कोहरा, फिलहाल बारिश के आसार नहीं, ये है विभाग का पूर्वानुमान

Kanpur Weather Sunny during day and foggy at night no rain expected for now

कानपुर में अरब सागर और पश्चिम बंगाल की हवाएं भूमध्य रेखा की तरफ जाने से नमी आने की निरंतरता बाधित हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि इससे पांच दिनों तक आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में धूप निकलने पर ठंड से राहत रहेगी। सूर्यास्त के बाद माहौल में गलन बढ़ेगी। रात को हल्का कोहरा रह सकता है

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को भी कानपुर परिक्षेत्र में सुबह तेज धूप निकलने की संभावना है। उतर पश्चिमी सर्द हवाओं की गति बढ़ सकती है। इससे शाम के बाद सुबह तक गलन भी महसूस हो सकती है। सुबह और रात में कहीं कहीं कोहरा पड़ सकता है।

48 घंटे तक यही स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान
उन्होंने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है , लेकिन अभी यह ईरान के आसपास है। इसके हिमालयी क्षेत्र में पहुंचने के बाद मौसमी गतिविधियों में बदलाव आएगा। इसके अलावा तापमान धीमे-धीमे नीचे आ सकता है। 48 घंटे तक यही स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान है। 48 घंटों में रात का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री नीचे आया है।