February 7, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

सीएम ने दिए चीनी सामान बेचने वाले नेटवर्क को ध्वस्त करने के निर्देश, मांझे से मौत पर पुलिस जिम्मेदार

UP: CM Yogi orders dismantling of network selling Chinese goods in the state, police to be held responsible fo

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि यदि प्रदेश में इस कारण कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी सीधे पुलिस और प्रशासन की होगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने चीनी मांझे के उत्पादन, बिक्री और उपयोग से जुड़े पूरे नेटवर्क को खत्म करने के निर्देश दिए हैं और इसके खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने हर जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं, जो 24 घंटे इस पूरे मामले पर नजर रखेगा। यह अधिकारी बाजारों के साथ-साथ सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होने वाली अवैध बिक्री पर भी निगरानी करेगा और तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
स्कूल-कॉलेजों में चलेगा अभियान
इसके साथ ही प्रदेश सरकार स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाएगी, ताकि बच्चों और युवाओं को चीनी मांझे के खतरों के बारे में बताया जा सके। बाजारों में पतंग विक्रेताओं को भी स्पष्ट चेतावनी दी जा रही है कि यदि वे चीनी मांझा बेचते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।