सीतापुर: यूपी के सीतापुर जिले के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। 51 वर्षीय रामनाथ खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने उन्हें पूरी तरह घेर लिया और वह जिंदा जलने लगे।
रामनाथ की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े, लेकिन भयावह मंजर देख लोग स्तब्ध रह गए। किसी की हिम्मत नहीं हुई कि समय रहते आग बुझाकर उन्हें बचा सके। जब तक दमकल विभाग की टीम पहुंची, तब तक रामनाथ की मौत हो चुकी थी।
दमकल प्रभारी सुरेंद्रनाथ अवस्थी और उनकी टीम ने आग पर काबू पाया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन शुरू की। बुधवार सुबह नायब तहसीलदार अशोक यादव के नेतृत्व में राजस्व टीम ने भी मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लगता है कि खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस लीक हुई और चूल्हे की आग से भड़क गई। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
यह घटना एक बार फिर घरेलू गैस सिलेंडर की सुरक्षा और आपात स्थिति में सावधानी बरतने की जरूरत पर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों में इस हादसे से दहशत का माहौल है।

More Stories
हर्षोल्लास व अकीदत के साथ मनाया गया पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण