February 19, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

आर्यनगर में साड़ी कारोबारी ने किया जान देने का प्रयास, अपनी कनपटी पर चलाई गोली

Kanpur: Saree trader attempts suicide in Arya Nagar

कोहना थाना क्षेत्र के आर्य नगर में मंगलवार देर रात साड़ी कारोबारी ने अपनी कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े और उन्हें लहूलुहान अवस्था में पड़ा पाया। पुलिस को सूचना कर उन्हें नाजुक हालत में हैलट पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है।आर्यनगर में इंद्रलोक विला अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल में रहने वाले सनल कपूर (40)की नयागंज में साड़ी का कारोबार है। परिवार में पत्नी प्रिया व दो बेटियां हैं। कोहना पुलिस के अनुसार सनल मानसिक अस्वस्थ सनल का डॉक्टर से इलाज भी चल रहा है। मंगलवार देर रात सनल ने अपने कमरे में कनपटी में गोली मार ली।

आवाज सुन परिवार में चीखपुकार मच गई। कोहना थाना प्रभारी प्रतीक सिंह ने बताया कि घायल को हैलट में भर्ती कराया गया है। गोली सिर से पार हो गई है। घटना को लेकर परिवार से और जानकारी जुटाई जा रही है। कारोबारी ने किन कारणों से उन्होंने ये कदम उठाया है।  इसकी जांच की जा रही है।फिलहाल  उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।