February 18, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

काम पर जा रहे श्रमिक को कैंटर ने कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर किया हंगामा

A worker on his way to work was crushed by a canter and died

टीलामोड़ थानाक्षेत्र स्थित भनेड़ा पुल पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार टैंकर ने साइकिल सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में मुरादनगर के शमशेर गांव निवासी नरेंद्र (32) की मौत हो गई। नरेंद्र हिंडन हवाई अड्डे पर मजदूरी करते थे।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने ऐसा नहीं होने दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और शव को उठाने नहीं दिया। लोगों का आरोप है कि पुलिस बिना कार्रवाई के मामले को रफा दफा करना चाहती है।
वहीं, पुलिस लगातार उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों से तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज करवाई जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से वाहन को तलाशा जा रहा है। जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।