मिर्जापुर। संत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हईपुर निवासी मजदूर शिवधनी के खाते से 17 करोड़ रुपये का लेनदेन हो गया। वह इस बात से अज्ञान था। लेकिन जब आयकर विभाग ने उसे नोटिस भेजा तो वह घबरा गया।
जब उसे पता चला कि जिसको उसने अपना पासबुक, आधार और पैन कार्ड दिया है। उसने उसे धोखे में रखकर यह किया। इसके बाद मजदूर ने मंगलवार को एसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
शिवधनी ने बताया कि वह एक गरीब और अनपढ़ हैं। जो मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आठ साल पहले सोनभद्र के घोरावल निवासी उसके घर पर आया था उसने बताया कि उसाका बैटरी का व्यवसाय है।
घर पर खराब बैटरी उतारने और लादने की बात कहकर मुझे अपने साथ ले गया। आठ हजार रुपये प्रतिमाह पर उनके घर पर नौकरी करने लगे। विश्वास में लेकर उसने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र शाखा में खाते खुलवाया।
आरोप है कि खाते खुलवाने के बाद पासबुक, चेकबुक, आधार कार्ड और पैन कार्ड अपने पास रख लिया। सादे चेकों पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। बताया कि नकदी नहीं मिलेगा। तनख्वाह सीधे खाते में जाएगी। लेकिन उसने हर माह नकदी ही तनख्वाह दी। इस दौरान उसके घर पर आयकर विभाग की नोटिस आने लगा।
यह बात उसे बताने पर कहाकि उसका नाम पता किसी को न बताएं। वह आयकर विभाग के नाेटिस को खत्म करा देगा। विभाग की नोटिस को किसी और को दिखाया गया तो पता चला कि उसके खाते से 17 करोड़ से अधिक का लेनदेन हुआ है। विपक्षी ने आयकर से बचने के लिए उसके खाते का प्रयोग किया।
उसके घर जाने पर अब वह धमकी दे रहा है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
हरिद्वार में दिखेगी नए कानूनों की सरलता, धामी सरकार की सफलता की झलक, गृह मंत्री शाह करेंगे मुआयना
234 प्रवक्ताओं की दिव्यांगता की एम्स ऋषिकेश करेगा जांच, फर्जी प्रमाणपत्र से शिक्षक भर्ती का मामला
चार दिवसीय टिहरी झील महोत्सव, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ, पर्यटन को मिलेगी नई ऊंचाई