February 19, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

जिला कोर्ट के बाद अब नैनीताल हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

After the district court, now the Nainital High Court has received a bomb threat

नैनीताल में जिला कोर्ट के बाद अब हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से पूरे नैनीताल में खलबली मच गई है। इस बार ड्रोन बम से कोर्ट को उड़ाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। मेल को इस बार सुरक्षित रखा गया है।

बता दें कि बीते 16 और 17 फरवरी को जिला कोर्ट के जिला जज की आधिकारिक ईमेल पर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला था इससे दो दिन कोर्ट में अफरा तफरी का माहौल रहा। न्यायिक कार्य बाधित होने से कई लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना के बाद पुलिस, डॉग स्क्वॉयड व बम निरोधक दस्ते ने कोर्ट परिसर में तलाशी ली। साथ ही कोर्ट परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात कर दिया। वहीं तल्लीताल थाना पुलिस ने मामले में दो मुकदमें भी दर्ज किए गए हैं। दो दिन हड़कंप मचने के बाद बुधवार को पुलिस सुरक्षा में न्यायिक कार्य सुचारु रूप से चले ही थे कि अब बृहस्पतिवार को एक और मेल ने खलबली मचा दी। इस बार के मेल में जिला कोर्ट के साथ नैनीताल हाईकोर्ट को भी ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद कोर्ट परिसर में काम ठप हो गया है।
फिलहाल पुलिस ने परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। परिसर में प्रवेश करने वाले लोगों व उनके सामान की चेकिंग के साथ ही बाहरी लोगों से पूछताछ की जा रही है। एसपी डॉ जगदीश चन्द्र ने बताया कि तीसरे मेल के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढा दी गई है। जिला कोर्ट के दोनों गेटों में मेटल डिटेक्टर लगाकर कोर्ट मर आने वालों की तलाशी ली जा रही है।