February 22, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

किसानों को सीएम योगी का तोहफा, 2.51 लाख लाभार्थियों के खाते में भेजे 460 करोड़ रुपये

 

UP: CM Yogi's gift to farmers, Rs 460 crore sent to the accounts of 2.51 lakh beneficiaries

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। ढाई लाख से ज्यादा किसानों और उनके परिवारजनों के खाते में 460 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी गई। इसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 2.51 लाख किसानों को 285 करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति राशि दी।  मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 3500 लाभार्थी परिवारों को 175 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा, राज्य में आपदा मैनेजमेंट में सबसे पहले ‘आपदा मित्र’ ही हो सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री मोदी की इस पहल को आगे बढ़ाने का काम किया है। खासकर 25 जिलों में NCC, NSS, NYKS, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स समेत 29,772 युवा वॉलंटियर्स को ट्रेनिंग दी गई है। उनके साथ मिलकर हमने आपदा मित्र मैनेजमेंट से जुड़े सभी प्रोग्राम को आगे बढ़ाया है। सरकार बदली तो हमने तत्काल कार्यवाही शुरू की।