
सीएमओ के अधीन हुए डॉक्टरों के वॉक इन इंटरव्यू में खेल हुआ है। एक से डेढ़ मिनट के अंदर डॉक्टरों का इंटरव्यू लेकर उन्हें चलता कर दिया गया। आरोप है इंटरव्यू कमेटी ने चयन प्रक्रिया में सिर्फ खानापूर्ति किया है। ऐसे में अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत डिप्टी सीएम से करने की बात कही है।
विदेश व निजी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने वाले डॉक्टरों को विभाग के कर्मचारियों ने ईडब्लूएस का प्रमाण पत्र बनवाने की सलाह दी। ईडब्लूएस कोटे के जरिय कई अपात्र लोगों ने नौकरी पा लिया है। वहीं इंटरव्यू की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हुई थी। जो शाम सात बजे तक चली। आठ घंटे में गणना के अनुसार एक मिनट 40 सेकेंड में डॉक्टरों का इंटरव्यू लेकर खानापूर्ति की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
अभ्यर्थी बोले सिर्फ खानापूर्ति हुई
एक महिला डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्ता पर बातचीत में बताया कि उनका इंटरव्यू करीब चार मिनट तक कमेटी के जरिये लिया गया था। कमेटी ने कई सवाल भी किए। जिनका उत्तर ही ठीक ढंग से दिया गया। इसके बाद भी उनका चयन नहीं हुआ। हमारे कॉलेज के कई वरिष्ठ डॉक्टरों के इंटरव्यू प्रक्रिया में खानापूर्ति की गई। किसी को एक मिनट तो किसी को डेढ़ मिनट के बाद कक्ष से बाहर कर दिया गया। ऐसे में कमेटी के जरिये इंटरव्यू लेने की प्रक्रिया में खानापूर्ति हुई है।
अभ्यर्थी को बुलाने व कुर्सी तक बैठने में लग गया 30-40 सेकेंड
अभ्यर्थियों का कहना है इंटरव्यू की प्रक्रिया सीएमओ ऑफिस के तीसरे तल के सभागार में चल रही थी। सभागार कक्ष में महज 80 लोगों के बैठने के इंतजाम है। ऐसे में बाकी अभ्यर्थी हाल के बाहर खड़े इंतजार कर थे। नंबर आने से लेकर कुर्सी तक बैठने में अभ्यर्थी को तीस से चालीस सेकेंड का समय लग रहा था। ऐसे में कई अभ्यर्थी से इंटरव्यू में सिर्फ एक दो प्रश्न पूछकर उन्हें बाहर कर दिया गया
सीएमओ बोले-पूरी निष्पक्षता से इंटरव्यू लिया
सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि कमेटी के जरिये पूरी निष्पक्षता से इंटरव्यू लिया है। जो भी अभ्यर्थी आरोप लगा रहे हैं वह बेबुनियाद हैं। अभ्यर्थी शिकायत करते हैं तो मामले की जांच कराई जाएगी।

More Stories
पहली जांच रिपोर्ट को अधूरी माना फिर जांच के निर्देश, कम कीमत पर लकड़ी बिक्री का मामला
कैनाइन डिस्टेंपर से पीड़ित कुत्ते ने दरोगा समेत आठ को काटा, काठगोदाम क्षेत्र में हुईं घटनाएं
बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट से पहले पुलिस अलर्ट, 24 फरवरी को होगी सुनवाई