
हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे जमीन मामले में सुप्रीम कोर्ट में 24 फरवरी को सुनवाई होनी है। ऐसे में पुलिस अलर्ट पर है। बृहस्पतिवार को पीस कमेटी की बैठक में भी शांति सौहार्द के साथ रमजान मनाने और संभावित सुनवाई पर वार्ता हुई। पुलिस अलर्ट है और विभाग ने तैयारी भी शुरू कर दी है। बनभूलपुरा की गफूर बस्ती सहित अन्य इलाकों में रेलवे ने अपनी जमीन पर अतिक्रमण का दावा किया और करीब 29 एकड़ भूमि पर काबिज 4365 लोगों को कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया गया। इस पर दूसरा पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। वहां से इस पर फैसला आना है
More Stories
गोंडा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर फायरिंग, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर, मामला दर्ज
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में गौरा में समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन
पीलीभीत: मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान ने जहर खाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत