
कानपुर में किदवई नगर पुलिस ने भले मार्कशीट खरीदे बेचे जाने के गिरोह को पड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया है लेकिन अब इस पूरे प्रकरण की जांच एसआईटी करेगी । 14 सदस्यीय एसआईटी पांच टीमों में बंटकर जल्द से जल्द जांच पूरी करेगी। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने शुक्रवार को जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है।
पुलिस टीम संबंधित विश्वविद्यालय जाएंगी
वहीं, सर्विलांस के लिए भी एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा बैंक खातों की पड़ताल और मार्कशीट बनवाने वाले लोगों से पूछताछ के लिए भी टीम लगाई गई है। गिरफ्तारी और सत्यापन को प्राथमिकता पर रखा गया है। पुलिस कर्मियों की टीम संबंधित विश्वविद्यालय जाएंगी और वहां के गजट से मिलान कर इन डिग्री की प्रमाणिकता की पुष्टि करेगी।
डग्री बनवाने वाले अधिवक्ताओं की तलाश जारी
एसआईटी प्रमुख एडीसीपी योगेश कुमार ने बताया कि जिन अधिवक्ताओं ने डिग्री बनवाई है। उनका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद उन्हें बुलाकर पूछताछ की जाएगी। इनमें से एक अधिवक्ता बाबूपुरवा का रहने वाला बताया जा रहा है हालांकि उसके पते के बारे में जानकारी जुटा जा रही है।