कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय हॉल में चल रही अंतर महाविद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शनिवार को सीएसजेएमयू ओवरऑल चैंपियन बना। वहीं श्री बाबू सिंह महाविद्यालय उपविजेता रहा। प्रतियोगिता एसएन सेन बालिका पीजी कॉलेज के तत्वावधान में हुई।
पूमसे व्यक्तिगत वर्ग में सीएसजेएमयू की श्वेता तिवारी प्रथम, डीएवी की ऋषिका द्वितीय और बीएनडी की दुर्गा त्रिवेदी तृतीय रहीं। टीम पूमसे में विवि की सृष्टि वर्मा, श्वेता तिवारी और सानिया गौतम की टीम प्रथम रही। बीएनडी की दुर्गा त्रिवेदी, दिव्या मौर्य और रिया सुदर्शन की टीम द्वितीय स्थान पर रही। क्योरुगी अंडर-46 किलोग्राम वर्ग में प्रभा सिंह प्रथम, पायल द्वितीय रहीं। अंडर-49 किलो में सानिया गौतम प्रथम, अर्चिता बिरहा द्वितीय रहीं। अंडर-53 किलो में सिमरन कनौजिया प्रथम और ऋषिका द्वितीय रहीं।
प्रतियोगिता कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के निर्णायकों की निगरानी में हुई। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता पूमसे खिलाड़ी राम गोपाल वाजपेयी व बलराम यादव रहे। मौके पर सीएसजेएमयू के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार सिंह यादव, खेल सचिव निमिषा सिंह कुशवाहा, सह-प्राध्यापक डॉ. प्रभाकर पांडेय, एसएन सेन बालिका पीजी कॉलेज की शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रो. प्रीति पांडेय, सहायक प्राध्यापक डॉ. अभिषेक मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह चौहान, सौरभ तिवारी, संयुक्त खेल सचिव शुभम हजारिया, कोच आनंद यादव आदि मौजूद रहे।