
रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने शनिवार को शिक्षा निदेशालय में हुई घटना पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा है कि, ये घटना जाने अनजाने में हुई है। वह घटना से संबंधित सभी पक्षों से माफी मांगते हैं।
उन्होंने कहा कि वो जनप्रतिनिधि होने के नाते, विवाद शांत कराने का भरसक प्रयास करते रहे, इस बीच जाने अनजाने में यह घटना हो गई, जिस पर वो खेद व्यक्त करते हैं। विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि उन्हें जनहित के कार्यों में हमेशा अधिकारी, कर्मचारियों का सहयोग मिला है, उन्होने भी हमेशा अधिकारी कर्मचारियों को उचित सम्मान दिया है।