February 23, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

दो दिवसीय प्रवास पर दून पहुंचे आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत, पूर्व सैनिकों से करेंगे संवाद

Uttarakhand RSS Leader Mohan Bhagwat arrives in Doon on a two-day visit, will interact with ex-servicemen

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार की देर शाम देहरादून पहुंच गए। आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत दो दिन तक संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे

डॉ. मोहन भागवत पहले प्रमुख जनों के संवाद में शामिल होंगे जो रविवार को दोपहर दो बजे से नींबूवाला स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में होगा। इसमें गढ़वाल मंडल के विभिन्न जिलों से विभिन्न संगठनों के प्रमुख लोगों को बुलाया गया है।

कार्यक्रम से मंत्री, विधायकों के साथ ही आरएसएस के कार्यकर्ताओं को भी अलग रखा गया है। दूसरे दिन होने वाले संवाद में पूर्व सैनिकों को आमंत्रित किया गया है। दोनों ही दिन करीब एक-एक हजार लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। शनिवार देर शाम तिलक रोड स्थित जन कल्याण व्यास में डॉ. भागवत पहुंचे। रविवार को सुबह जन कल्याण व्यास में ही रहेंगे। दोपहर से कार्यक्रम में शामिल होंगे।