हल्द्वानी। सीनियर बालक वर्ग की बागेश्वर जिला क्रिकेट लीग का खिताब रामराज क्रिकेट क्लब ने जीत लिया है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर की ओर से आयोजित स्पर्धा का निर्णायक मुकाबला एमएस क्रिकेट मैदान गौलापार में खेला गया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष दीपक मेहरा ने किया
रामराज क्रिकेट क्लब ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 312 रन का स्कोर बनाया। इसमें गोल्डी मलिक ने नाबाद 104 रनों पारी खेली। गेंदबाज श्रीकांत ने तीन, अमन और अध्ययन को दो-दो विकेट मिले। जवाब में आरवन क्रिकेट क्लब पूरी टीम 31वें ओवर में 107 रन ही बना सकी। इसमें उत्कर्ष ने सर्वाधिक 34 रन जोड़े। गेंदबाज हितेश नौला ने चार विकेट लिए। गोल्डी मलिक मैन ऑफ द मैच चुने गए। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज बागनाथ क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज अभिषेक दफौटी, विकेटकीपर योगेश कांडपाल, गेंदबाज रोहित, फील्डर कमलेश रावत, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज आरवन क्रिकेट क्लब के अरुण रहे। एसोसिएशन ने पूर्व क्रिकेटर जगदीश परिहार को क्रिकेट में योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड से सम्मानित किया। वहां बागेश्वर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राम पांडेय, उपाध्यक्ष रमेश लोहनी, सचिव रमेश दानू, सुरेश सोनियाल, सदस्य नीरज सिंह डसीला, दरबान सिंह, बाबी संभल, सोनू आर्या, लाखन मेहता, कमल भनवाल, जिला क्रिकेट एसोसिएशन नैनीताल के कोषाध्यक्ष कमल पपनै आदि मौजूद रहे।
More Stories
हर्षोल्लास व अकीदत के साथ मनाया गया पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण