
संजय ने बचने के लिए करीब पांच मिनट तक संघर्ष किया। इस दौरान जानवर उनकी बाएं हाथ की अंगुलियां चबा गया। चीख सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तब तक जानवर वहां से भाग निकला। संजय के पेट, पीठ, जांघ समेत कई अंगों पर गहरे जख्म हो गए हैं। परिजन निजी वाहन से उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, जंगली जानवर के हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने तेंदुए के हमले की सूचना पुलिस को दी।
रेंज अफसर आरपी सिंह ने बताया कि वन दरोगा, वनरक्षक समेत कर्मियों की दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। हमलावर जानवर को चिह्नित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वन विभाग की टीम कॉम्बिंग कर रही है।
More Stories
गोंडा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर फायरिंग, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर, मामला दर्ज
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में गौरा में समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन
पीलीभीत: मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान ने जहर खाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत