
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। बड़हलगंज में बाइक की टक्कर से घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि सहजनवां में अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आकर वृद्ध मजदूर की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चिलुआताल क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक से घायल वृद्ध की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई
पुलिस ने सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बड़हलगंज में गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर भाटपार बनकट निवासी रमेश साहनी की पत्नी लालमति देवी (38) को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार दिन बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, सहजनवां चौराहे के फोरलेन पर सड़क पार करते समय एक अज्ञात ट्रेलर ने टिकरिया निवासी वीरेंद्र उर्फ विद्दर (60) को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई।
उनके परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। इनमें से एक पुत्र और एक पुत्री की शादी हो चुकी है। उधर, चिलुआताल थाना क्षेत्र के महेसरा गांव में दुकान पर चाय पीने जा रहे पीपीगंज थाना क्षेत्र के भरोहिया कानापार निवासी जगलाल (80) की बाइक की टक्कर से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
दामाद सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि तीनों घटनाओं के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

More Stories
मौसम ने फिर ली करवट, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी से तापमान में गिरावट, जानें IMD का अलर्ट
शिक्षा निदेशक से मारपीट प्रकरण: आज से काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे शिक्षक, घटना को लेकर आक्रोश
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास तोताघाटी में ट्रक पर गिरा विशाल बोल्डर, चालक की मौके पर मौत