February 23, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

लोगों को कानूनी सलाह देकर दिया योजनाओं का लाभ

 Benefits of schemes given to people by providing legal advice
ककोर। राष्ट्रीय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर रविवार को ककोर स्थित तिरंगा मैदान में विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन हुआ।

शिविर में लोगों को कानूनी सलाह दी गई। इसके साथ ही लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन और जनपद न्यायाधीश मयंक चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम ने न्याय सबके द्वार के संकल्प को साकार किया। शुरूआत में छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोक अदालत की प्रक्रिया समझाई गई।
मुख्य अतिथि जिला जज मयंक चौहान ने कहा कि लोक अदालत और विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से गरीब और असहाय लोग निशुल्क कानूनी परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।

डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में पीएम आवास योजना और पीएम सूर्य घर योजना के लाभार्थियों को चाबियां सौंपी गईं। एक लाभार्थी को ट्रैक्टर की चाबी भी दी गई। बेसिक शिक्षा विभाग के छात्रों को यूनिफार्म, बैग और चॉकलेट दी गई।

वहीं, डिजीशक्ति योजना के तहत स्नातक छात्रों को टैबलेट बांटे गए। कन्या सुमंगला योजना के चेक भी बांटे गए, गोद भराई व शिशुओं को अन्नप्राशन कराया गया। मिशन शक्ति के तहत छात्राओं का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 155 समूहों को करीब 196.50 लाख रुपये दिए गए। विश्वकर्मा श्रम सम्मान के तहत सिलाई मशीनें और खाद्य उद्योग के लिए 13.75 लाख की अनुदान दिया।
एसपी अभिषेक भारती, प्राधिकरण के सचिव तारकेश्वरी प्रसाद सिंह, पीठासीन अधिकारी रजनीश कुमार, अपर जिला जज पारुल जैन, नोडल अधिकारी विकास गोस्वामी, सीडीओ संत कुमार, एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य आदि रहे।