
वारदात के कुछ देर बाद दोनों भाई घर पहुंचे। इधर, दादी खेत से घर पहुंचीं तो बच्चे के कपड़ों में खून देखकर पूछताछ की, इस पर बच्चों ने वारदात की जानकारी दी। इसके बाद दादी और ग्रामीण लहूलुहान हालत में बच्चे को लेकर सीएचसी बिधूना पहुंचे। जानकारी पर पहुंचे कोतवाल मुकेश बाबू चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ में परिजन ने बताया कि बच्चों के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं और बच्चे अपने दादा-दादी के पास ही गांव में रहते हैं।
उधर, पुलिस ने वारदात की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। डॉक्टर ने उपचार व मेडिकल रिपोर्ट के बाद मासूम को परिजन के साथ जाने दिया। इसके बाद कुदरकोट थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। वहां छानबीन के बाद एरवाकटरा रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले।
थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन की ओर से तहरीर दे दी गई है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।