सीतापुर जिले की कोतवाली मिश्रिख क्षेत्र में परिक्रमा मेले में लगे मौत के कुएं में गिरकर करतब दिखाने वाले की मंगलवार देर रात मौत हो
पीलीभीत के थाना पूरनपुर निवासी आशिक अली (40) मौत के कुएं में बाइक चलता था। वह कुएं में करतब दिखा रहा था। अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और वह लड़खड़ा कर गिर पड़ा। अचानक शोर गुल मच गया।
अन्य साथियों ने उसे कुएं में गिरा देख तुरंत ही घायलावस्था में निकाला। उसे सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर शैलेश श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

More Stories
पीलीभीत: मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान ने जहर खाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
हर्षोल्लास व अकीदत के साथ मनाया गया पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक