
पिता की हत्या के बाद परीक्षा देने गई थी बेटी, दहशत में रही खामोश
वारदात के समय आरोपी की बहन कक्षा 11 की छात्रा कृति पिता और भाई के साथ कमरे में ही थी। पिता की मौत के बाद अक्षत ने कृति को खौफ की ऐसी जंजीरों में जकड़ा कि वह पत्थर बन गई। अक्षत ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसे भी मार देगा। खौफ का आलम यह था कि 20 फरवरी को कृति स्कूल परीक्षा देने भी गई। उसने परीक्षा दी, लेकिन न तो शिक्षकों और न ही सहेलियों से कुछ साझा किया। वह चुपचाप घर लौटी और भाई के आदेशों का पालन करती रही। कृति के दोस्त हैरान हैं कि कृति ने किसी से भी कुछ साझा नहीं किया। कॉलोनी के लोगों के मुताबिक, मानवेंद्र अपनी बेटी कृति से बेहद प्रेम करते थे। बच्चों की देखरेख में कोई कमी न रह जाए, इसलिए उन्होंने दूसरी शादी नहीं की। वे बच्चों की सुरक्षा के लिए उन्हीं के कमरे में सोते थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस बेटे के भविष्य के लिए वे खुद को खपा रहे हैं, वही उनकी जान का दुश्मन बन जाएगा।
More Stories
गोंडा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर फायरिंग, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर, मामला दर्ज
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में गौरा में समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन
पीलीभीत: मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान ने जहर खाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत