गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र के बसंतपुर के मछली गली में मंगलवार देर रात तीन मंजिला मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गैस सिलिंडर में रिसाव के बाद निकली चिंगारी ने देखते-देखते विकराल रूप ले लिया। सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस दौरान तीन लोग तीसरी मंजिल पर फंस गए। दमकल कर्मियों ने उन्हें सुरक्षित निकाल लिया। आग से घर के कुछ सामान जल गए हैं। जानकारी के अनुसार, आग इंद्र वर्णवाल के मकान की तीसरी मंजिल पर लगी। परिवार के लोगों ने बताया कि किचन में खाना बनाते समय अचानक सिलिंडर के पास गैस लीक होने लगी, जिससे हल्की लौ उठी।
घबराकर तुरंत गैस बंद कर दी गई। कुछ देर बाद दो-तीन बार जांच करने पर गैस लीक रुकता हुआ प्रतीत हुआ। स्थिति सामान्य समझकर दोबारा खाना बनाना शुरू किया गया। इसी दौरान अचानक धमाका हुआ और किचन में आग भड़क उठी। कुछ ही पलों में पूरा फ्लोर धुएं से भर गया।
घटना के समय इंद्र वर्णवाल, वैभव वर्णवाल और कंचन वर्णवाल तीसरी मंजिल पर ही मौजूद थे। आग और धुएं के कारण उन्हें बाहर निकलने का रास्ता नहीं दिख रहा था। धुएं की वजह से सांस लेना भी मुश्किल हो गया। तीनों ने मदद के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों ने पहले अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती गई। स्थिति बिगड़ती देख तुरंत गोलघर स्थित फायर स्टेशन को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। टीम ने सबसे पहले तीसरी मंजिल पर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का काम शुरू किया। सीढ़ी की मदद से एक-एक कर तीनों को नीचे उतारा गया। बाहर निकलने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी हुई थी, लेकिन प्राथमिक देखभाल के बाद वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू
फायर कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। बसंतपुर चौकी पुलिस और अन्य बल की तत्परता से आग को आसपास के घरों में फैलने से भी रोक लिया गया। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन किचन समेत घर के कुछ घरेलू सामान जलकर राख हो गए।

आग काफी भयावह थी। घर में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। कोई जनहानि नहीं हुई है: शांतनु यादव, एफएसओ