
फतेहपुर जिले में नगर पंचायत असोथर क्षेत्र के बैरहना गांव में नहर की खांधी टूटने से भारी तबाही मच गई। नहर का तटबंध फटते ही तेज बहाव के साथ पानी खेतों में फैल गया और करीब 100 बीघा कृषि योग्य भूमि पूरी तरह जलमग्न हो गई। किसानों की खड़ी फसलें नष्ट होने की कगार पर पहुंच गई हैं, जिससे उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया। नहर का पानी खेतों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि गांव की गलियों से होता हुआ कई घरों में घुस गया। घरों में पानी भरने से गृहस्थी का सामान खराब हो गया।