फतेहपुर जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। स्लग-गिट्टी लदा एक डंपर अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे-दो किनारे बने एक घर में जा घुसा। दुर्घटना में डंपर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि घर के अंदर सो रहे लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, डंपर चालक कबरई से स्लग-गिट्टी लोड कर उन्नाव के तकिया की ओर जा रहा था।
जैसे ही वाहन कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गुगौली मोड़ के पास पहुंचा, तभी डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बने एक मकान में घुस गया। तेज आवाज के साथ हुए हादसे से आसपास के लोग सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त घर के अंदर मौजूद लोगों ने किसी तरह जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची।
More Stories
हर्षोल्लास व अकीदत के साथ मनाया गया पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण