लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में बृहस्पतिवार को बस पर चढ़ते समय सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक का ट्रिगर दबने से गोली चल गई। गोली सिक्योरिटी गार्ड के हाथ में लग गई। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
उन्नाव के मौरावां स्थित ककरारी गांव निवासी बिंदालाल (50) सुशांत गोल्फ सिटी में अमूल डेयरी के पास स्थित डॉक्टर चंद्रा की बिल्डिंग में गार्ड हैं। बृहस्पतिवार सुबह बिंदालाल घर जाने के लिए सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अहिमामऊ चौराहे से ट्रांसपोर्टनगर जाने वाली सिटी बस में सवार हो रहे थे। वह बंदूक अपने कंधे पर टांगे थे। तभी अचानक बंदूक से गोली चल गई। हादसे के कारण बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग घबरा गए। गोली लगने से बिंदालाल जख्मी हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज महेश सिंह ने बिंदालाल को एंबुलेंस से पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। फिर घटना की जानकारी उनके घरवालों को दी। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि बिंदालाल की हालत सामान्य है। बंदूक से फायर कैसे हुई इस बात की तफ्तीश की जा रही
More Stories
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण
हर घर जल पर बजट का ग्रहण, अधर में लटकीं परियोजनाएं