
पहली पाली में इंटरमीडिएट कृषि की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आठ परीक्षा केंद्रों पर हुई। इसमें 71 पंजीकृत परीक्षार्थियों (64 बालक, 7 बालिका) में से 65 उपस्थित रहे (58 बालक, 7 बालिका)।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भूगोल की परीक्षा 118 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई। इसमें 5,195 पंजीकृत परीक्षार्थियों (1,707 बालक, 3,488 बालिका) के सापेक्ष 4,855 उपस्थित रहे (1,564 बालक, 3,291 बालिका)।
नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जिले में कुल 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन्हें 24 सेक्टरों में बांटा गया था। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक-एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।