गौरा चौकी (गोंडा)
समाजवादी पार्टी के सपा नेता हफीज मलिक के नेतृत्व में गौरा चौकी बाजार स्थित पीडीए जनसंपर्क कार्यालय पर पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे पार्टी के पदाधिकारियों सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने शामिल होकर सपा के नीतियों एवं निर्देशों सहित अन्य जानकारी को प्राप्त किया जनसभा को सम्बोधित करते हूए सपा नेता हफीज मालिक कहा कि आज भाजपा की सरकार ब्राह्मण समाज का हनन कर रही है नौजवान बेरोजगार है जनता परेशान है लेकिन सरकार अपने गुणगान गाने में व्यस्त है समाजवादी की सरकार थी तो हर जगह विकास हुआ हमारी सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश मे डायल 100, 108,एम्बुलेंस सेवा सहित इंटर मीडियट परीक्षा उत्तीर्ण स्कूली बच्चों को लेपटॉप वितरण सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किया गया है

किसानों के हितों के लिए कई लोक कल्याण कारी योजनाएँ संचालित कर किसानो को खुशहाल करने का काम किया गया था हमारे सपा शासन काल मे धर्म जाति से ऊपर उठकर प्रदेश के सभी महिला पुरषों को समान रूप से सम्मान देने का काम किया था। आगे उन्होंने कहा कि एस आई आर का काम इस समय चल रहा है ऐसे मे पार्टी के कार्यकर्ताओ से अपील किया कि आप लोग इस कार्य मे सहयोग करके सभी वर्ग के जनता को मतदाता लिस्ट मे नाम जुड़वाने का काम करें। और आगामी विधानसभा चुनाव आ रहा है आप लोग आज से ही अपने अपने बूथ पर मजबूती से जनता के बीच लग कर पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर हमारे अपने नेता अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत बनाकर आने वाले विधानसभा चुनाव मे सपा के प्रत्याशियों को ज्यादा से ज्यादा मतदान कराकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करें। जब उत्तर प्रदेश मे सपा सरकार बनेगी तभी प्रदेश में खुशहाली आएगी और बेरोजगारी, सहित अन्य समस्याएं प्रदेश से खत्म होगा। इस अवसर पर सैकड़ों पार्टी के क्षेत्रीय पदाधिकारियों सहित कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

More Stories
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण
हर घर जल पर बजट का ग्रहण, अधर में लटकीं परियोजनाएं